
उरद दाल की खिचड़ी मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti Special Urad Dal Khichdi Recipe) के दिन बनाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग इस दिन उरद दाल की खिचड़ी बनाते हैं। उरद दाल की खिचड़ी (Chilka Urad Dal Khichdi)बहुत तरह की बनती है, आज हम इसे बहुत ही आसान तरीका से बनाएंगे है।
सामग्री : Ingredients for Urad Dal Khichdi Recipe
- चावल – 150 ग्राम
- उरद की दाल – 1/4 100 ग्राम (आधा कप)
- जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक – 1 इंच (क्रश किया हुआ)
- घी- 2 चम्मच
- साबुत लाल मिर्च – 2
- हींग – 1/2 चुटकी
- हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
खिचड़ी बनाने की विधि: How To Make Urad Dal Khichdi Recipe
उरद दाल की खिचड़ी बनाने के लिए कुकर में दाल धो कर पानी अन्दाजानुसारऔर हल्दी, नमक डाल कर, मीडियम आँच पर 3 से 4 सिटी लगा लीजिये।
कुकर के ठंडा होने पर उसमे पानी और चावल को धो कर डालिये अदरक भी डालना है।
आप इसमें अंदाजनुसार पानी डाल कर मीडियम लो फ्लेम पर पकाइये।

और चावल को अच्छे से गलने तक पकाइये। जब खिचड़ी गाढ़ी हो जाये, तो फिर गैस बंद कर दीजिये। खिचड़ी गाढ़ी पतली आप अपने अनुसार रख सकते है।
खिचड़ी में तड़का लगाने का तरीका : How To Temper In Khichdi
तड़का पेन या कल्छी लीजिये उसमे दो चम्मच घी गरम कीजिये, घी के गरम होने पर इसमें हींग, जीरा साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाइये , और तैयार तड़के को खिचड़ी में डाल कर मिक्स कीजिये।

उरद दाल की स्वादिष्ट खिचड़ी (Urad dal khichdi recipe in Hindi ) तैयार है।
खिचड़ी को गरमा गर्म दही, चटनी, अचार, के साथ सर्व कर सकते है।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!