भरवा मक्की रोटी | Makki Ka Bharwa Roti Recipe | Stuffed Cornflour Roti

  • Makki Paratha Aluwala
  • Makki Ka Bharwa Roti Recipe
  • Stuffed Cornflour Roti

मक्की की रोटी और पराठे (Cornflour Roti/Paratha) तो आपने खाये होंगे पर आज हम बनायेगे (Makki Ka Bharwa Roti) रोटी की रेसिपि शेयर कर रही हूँ। जो बहुत ही स्वादिष्ठ लगता है ।

सामग्री:- Ingredients for Makki Ka Bharwa Roti

  • मक्की का आटा (Corn flour) – 1.5 कप
  • उबलेआलू (Boiled potatoes)- 3
  • हरी मिर्च (Green chili)- 4
  • लहसुन (Garlic)- 1 गाँठ knot या 12 कलियाँ buds
  • हल्दी (Turmeric)1/3 टी स्पुन
  • साबुत जीरा (Cumin) – 1 टेबल स्पुन
  • काली मिर्च (Black pepper) – 1 टी स्पुन
  • नमक (salt) – स्वादानुसार (As per taste)

भरवा रोटी बनाने की विधि: How to Make Makki Ka Bharwa Roti

मक्की की रोटी भरवा बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च, साबुत जीरा, काली मिर्च, लहसुन का पेस्ट तैयार करे ।

makki aloo paratha

अब आलू को छील कर बारीक मैश कर लीजिये। इसमें नमक हल्दी और तैयार पेस्ट को मैश किये आलू में अच्छे से मिलाये।

stuffed corn flour bread recipe

मक्के का आटा एक बर्तन में छान लीजिये। आटे में हल्का नमक डालिये और पानी की सहायता से आटे को गूथ लीजिये।

अब गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये। गुथे आटे से थोड़ा सा आटा लीजिये ,

stuffed corn flour potato bread recipe

और हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल – मसल कर आटे को मुलायम कर लीजिये।

उसके बाद गोल लोई तैयार कीजिये। लोई को हथेली से धीरे – धीरे दबा कर गहराई में बड़ा कर लीजिये।

makki ka paratha recipe in hindi

उसमें आवश्कतानुसार आलू मसाले का मिश्रण भर कर उसे अच्छी तरह से बंद कर दीजिये।

हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा लीजिये। अब इस लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा – दबा कर रोटी को बड़ा कर लीजिये।

corn flour roti

रोटी को गरम तवे पर डालिये। और दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेक लीजिये।

धीमी आँच पर जब रोटी अच्छी तरह सिक जाय, तब रोटी को तवे से उठाकर गैस पर

makki ki roti banane ka asan tarika

धीमी आँच पर घुमा – घुमा कर दोनों ओर ब्राउन होने तक सेक लीजिये।

How to Make Makki Ka Bharwa Roti

इसी तरह से सारी रोटियां बनाकर तैयार कर लीजिये।

मक्की का भरवा रोटी रेसपी (Makki Ka Bharwa Roti Recipe) तैयार है।

Click on the link for Bharwa Makki Roti video

बथुआ रायता के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये

बथुआ रायता | Bathua Ka Raita | How to make Bathua Raita Recipe

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

1 thought on “भरवा मक्की रोटी | Makki Ka Bharwa Roti Recipe | Stuffed Cornflour Roti

  1. Pingback: How To Make Sindhi Koki At Home|Sindhi Recipes|सिंधी कोकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *