![Sabudana Masala Khichdi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/01/Sabudana-Masala-Khichdi-1024x768.jpeg)
साबूदाना खिचड़ी रेसिपी (Healthy Vegetable Sabudana Masala khichdi Recipe ) आज से पहले भी आप कई बार इसको बनाये होंगे। एक बार वेजिटेबल साबूदाना खिचड़ी रेसिपी (Vegetable Sabudana Khichdi) बनायें। आप एक अलग स्वाद का अनुभव करने वाले हैं। सैगो खिचड़ी (Sabudana khichdi Recipe ) खाने में बहुत स्वादिष्ट और हैल्दी होता है। इस खिचड़ी (Vrat Recipe) को नवरात्रि पर उपवास व्रत में खाया जाता है। इसे ना सिर्फ उपवास में बल्कि किसी भी समय बनाया जा सकता है। यह नाश्ता बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। और बच्चे सैगो वेजिटेबल खिचड़ी (Sago Vegetable Khichdi) को शौक से खाते हैं. यदि आप कम समय में नाश्ता तैयार करना चाहते हैं। तो इसे बना सकते हैं साबूदाने की हेल्थी खिचड़ी (Healthy Sago Khichdi) को बनाना बहुत ही आसान है. आज हम बनायेगे साबूदाना खिचड़ी।
सामग्री – Ingredients for Sabudana Masala Khichdi
- साबूदाना (sago) – 3 /4 कप
- मटर के दाने (Peas) – 1/2 आधा कप
- गाजर (Carrot) – 1 छोटा सा (बारीक कटा हुआ )
- आलू (Potato) – 1 छोटा सा ( बारीक कटा हुआ )
- फूलगोभी (Cauliflower) – 4 टेबल स्पुन (बारीक कटी हुई)
- बिन्स (Beans) – 4 टेबल स्पुन (बारीक कटी हुई)
- तेल (Oil) – 2 टेबल स्पुन
- अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger garlic paste) – 1 टी स्पुन
- तेज पत्ता (Bay leaf)– 1
- जीरा (Cumin) – 1/2 टी स्पुन
- प्याज (Onion) – 1 छोटा सा ( बारीक कटा हुआ )
- टमाटर (Tomato) – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च (Green chili)– 1 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर (Turmeric powder)– 1/4 टी स्पुन
- लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder) – 1/4 टी स्पुन
- जीरा पाउडर (Cumin powder) – 1/2 टी स्पुन
- धनिया पाउडर (Coriander powder) – 1/2 टी स्पुन
- गरम मसाला (Garam masala) – 1/4 टी स्पुन
- नमक (salt) – स्वादानुसार
- हरा धनिया (Coriander leaves) – बारीक कटा हुआ
सैगो वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की विधि : How To Make Sabudana Masala Khichdi Recipe
साबूदाना को धो कर पानी में 2 से 3 घंटे पहले भीगा दीजिये। 3 घंटे बाद साबूदाना को पानी से निकाल कर छान लीजिये।
![How To Make Sago Masala Khichdi Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/01/How-To-Make-Sago-Masala-Khichdi-Recipe-1024x768.jpeg)
सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करे तेल गरम होने पर उसमे जीरा,और तेजपत्ता, हरी मिर्च का तड़का लगाइये। फिर उसमे प्याज डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भुने।
![How to make Vegetable Sabudana Khichdi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/01/How-to-make-Vegetable-Sabudana-Khichdi-1024x768.jpeg)
अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर,धनिया पाउडर गरम मसाला टमाटर, नमक डालकर मिक्स कीजिये। और 1 मिनट सिम आंच पर भून लीजिये।
![How to make Vrat Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/01/How-to-make-Vrat-Recipe-1024x768.jpeg)
और अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियाँ डालिये। और मिक्स कीजिये। और 4 से 5 मिनट भून लीजिये। और किनारों से तेल छोड़ने लगे तो इसमें भीगे हुए साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसमें 1. 5 कप पानी और हरा धनिया डाल दीजिये। कुकर ढ़कन लगा कर मिडियम लो फ्लेम पर 2 सिटी लगा ले। 2 सिटी के बाद गैस बंद करे।
![How to make Sago Vegetable Khichdi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/01/How-to-make-Sago-Vegetable-Khichdi-1024x768.jpeg)
खिचड़ी गाढ़ी पतली आप अपने अनुसार रख सकते है।
![सैगो वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की विधि](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2023/01/सैगो-वेजिटेबल-खिचड़ी-बनाने-की-विधि-1024x768.jpeg)
साबूदाना वेजिटेबल मसाला खिचड़ी रेसिपी (Sabudana Masala Khichdi Recipe in Hindi ) बनकर तैयार है।
मसाला खिचड़ी को गरमा सर्व कीजिये।
सुझाव :
सब्जियाँ आप अपनी पसंद अनुसार ले सकते है।
साबूदाना खीर रेसिपी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये
आपलोगों को ये रेसिपी पसंद आयी हो तो और आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
Pingback: साबूदाना आलू चीला । Sabudana Cheela | Navratri Special | Vratrecipe