![Bakla Aloo Sabzi Recipe In Bihari Style By Reeta Rani](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/Bakla-Aloo-Sabzi-Recipe-In-Bihari-Style-By-Reeta-Rani-1024x768.jpeg)
बाकला आलू सब्ज़ी (Bakla Aloo Sabzi) एक भारतीय सब्जी रेसिपी (Indian Sabzi Recipe) है जिसमें बाकला और आलू की सब्जी सरसों मसाले (Fava Beans with Potato In Sarso Masala)से बनाई गई है। यह बिहार और यूपी की एक लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन (Bakla Aloo Sabzi Recipe In Bihari Style) है जिसे बनाना आसान है और कई लोग इसका लुत्फ़ उठाते हैं। यहां बाकला आलू सब्ज़ी की एक सरल रेसिपी दी गई है।
सामग्री : Ingredients Bakla Aloo Sabzi Recipe
- बाकला की फली Bakla pods – 250 ग्राम
- आलू ( Potato) – 4
- सरसों (Mustard) 1/2 टी स्पुन
- सरसों पाउडर (Mustard powder)1/2 टी स्पुन
- टमाटर (Tomatoes) – 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन का पेस्ट (Ginger Garlic Paste) – 1 टेबल स्पुन
- हल्दी पाउडर (Turmeric Powder) – 1/2 टी स्पुन
- लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder) – 1/2 टी स्पुन
- धनिया पाउडर (Coriander Powder )– 1/2 टी स्पुन
- जीरा पाउडर (Cumin powder) – 1 टी स्पुन
- काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) – 1/4 टी स्पुन
- तेल (Oil)– 3 बड़े चम्मच
- नमक (salt) – स्वाद अनुसार
- हरा धनिया – 3 टेबल स्पुन
सरसों मसाला बाकला आलू सब्जी बनाने की विधि – How To Make Fava Beans with Potato Recipe
बाकला की फली के दोनों तरफ से डंठल तोड़े और फली के किनारों से धागे निकल रहे हों तो वह भी निकाल दे, धो कर अलग कर लीजिये। आलू को भी धो लें. फली,आलू को कुकर में डालकर 2 कप पानी डालें फिर ढकन लगा कर मध्यम आंच पर 3 से 4 लगा ले।
![सरसों मसाला बाकला आलू सब्जी बनाने की विधि](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/सरसों-मसाला-बाकला-आलू-सब्जी-बनाने-की-विधि-1024x768.jpg)
कुकर के ठंडा होने पर फली,आलू को जाली वाले बर्तन में छान लीजिये।
![How To Make Fava Beans With Potato Sabzi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/How-To-Make-Fava-Beans-With-Potato-Sabzi-1024x768.jpg)
अब एक कटोरी में मसाला तैयार करेंगे। 1 टेबल स्पुन लहसुन का पेस्ट,1/2 टी स्पुन सरसों पाउडर ,1/2 टी स्पुनधनिया पाउडर, 1 टी स्पुन जीरा पाउडर, 1/4 टी स्पुन काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर मिलाये।
![How To Make bakla sabzi recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/How-To-Make-bakla-sabzi-recipe-1024x768.jpg)
अब एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पुन तेल गर्म करे तेल के गरम होने पर उसमें 1/2 टी स्पुन सरसों का तड़का लगाए फिर इसमें तैयार किया मसाला डालकर मध्यम आंच पर इसे चलाते हुए 1-2 मिनट तक भून ले। फिर कटे हुए टमाटर और नमक स्वदानुसार थोड़ा सा पानी मिलाये।
![Bakla Aloo Sabzi Recipe In Bihari Style](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/Bakla-Aloo-Sabzi-Recipe-In-Bihari-Style-1024x768.jpg)
ढक कर किनारों से तेल छोड़ने तक पकाये जब मसाले तेल अलग हो जाये और टमाटर गल जाये तो इसमें बाकला की फली,आलू डाल कर मिक्स कीजिये। 1 मिनट मध्यम आंच भून लें।
![bakla vegetable recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/bakla-vegetable-recipe-1024x768.jpg)
इसमें 1.5 कप पानी डाले और मिक्स करने के बाद सब्जी को ढक कर धीमी आंच पर पकने दे। ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाए।
![How To Make Bakla Aloo sabzi recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/How-To-Make-Bakla-Aloo-sabzi-recipe-1024x768.jpg)
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो इसमें हरा धनिया मिलाये अब गैस बंद कर दीजिये।
![bakla ki sabji sarso masale wali](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/bakla-ki-sabji-sarso-masale-wali-1024x768.jpg)
बाकला आलू की सब्ज़ी(Bakla Aloo Ki Sabzi Recipe in Hindi) सर्व करने के लिए तैयार है।
![How To Make Fava Beans with Potato Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/03/How-To-Make-Fava-Beans-with-Potato-Recipe-1024x768.jpg)
इसे गरमा- गरम रोटी, पराठा के साथ सर्व कर सकते है।
बाकला आलू सब्ज़ी के लिए नीचे लिंक पर क्लीक कीजिए
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!