आटा पुआ रेसिपी | Atta Pua Recipe | Aate Ka Pua Banane Ki Vidhi

aate ka pua

आटा पुआ रेसिपी (Atta Pua Recipe), जिसे गुल्गुले या मालपुआ (Gulgule or Malpua) के रूप में भी जाना जाता है, पारंपरिक भारतीय मिठाई (Traditional Indian Sweets) है। यह गेहूं के आटे, चीनी और दूध से बनाया जाता है और आमतौर पर त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाया और परोसा जाता है। यह मिठाई स्वाद में मीठी और हल्की होती है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। यह बनाने में आसान है और इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में खास मौकों पर बनाया जाता है।

सामग्री: Ingredients Atta Pua Recipe

  • Wheat flour (गेहूं का आटा) – 1 कप
  • Fine semolina (बारीक़ सूजी) -1/2 कप
  • Sugar (चीनी) – 1 कप
  • Milk (दूध) –1. 5 कप
  • Fennel seeds (सौंफ) – 1 छोटा चम्मच
  • Dry coconut (सूखा नरियल) – 2 टेबल स्पुन (कटा हुआ)
  • Oil (तेल) – तलने के लिए


आटा पुआ बनाने की विधि: How To Make Wheat Flour Pua


एक बाउल में गेहूं का आटा, बारीक़ सूजी लें और उसमें चीनी डालें।

aate ka pua banane ki vidhi

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।


ढककर 1 घंटे के लिए रख दें. ताकि यह थोड़ा फूल जाए। इसमें सौंफ और सूखा नरियल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

aate ka pua kaise banate hain


बैटर को न तो बहुत पतला रखें और न ही बहुत गाढ़ा.

aate ka pua banane ka tarika


कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर घोल को कलछी से तेल में डालेंगे बिच में धार बनाते हुए डाले।

aate ka pua recipe in hindi

पूआ को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और फिर टिशू पेपर पर निकाल लें।

How To Make atta pua


गरमागरम या ठंडा परोसें।
टिप्स:

अगर आप चाहें तो इसमें मसला हुआ केला या नारियल का बूरा भी डाल सकते हैं।
इसे गुड़ से भी बनाया जा सकता है, जिससे यह और हेल्दी हो जाएगा।
यह पुआ झटपट बनने वाला मीठा नाश्ता है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा! 😊

मावा मालपुआ रेसिपी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिये

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *