सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in Hindi)

nariyal ki burfi

सूखे नारियल की बर्फी (Sukhe Nariyal Ki Barfi Recipe) कई प्रकार से बनाई जाती है। किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को घर पर (Home Made) आसानी से बना सकते है। सूखा नारियल बुरादा मार्किट में आसानी से मिल जाता है।
आप चाहे तो घर पर ही सूखे नारियल को छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर मिक्सी में पीस कर बुरादा तैयार कर सकते है या कदूकस कर लीजिये।

सूखे नारियल की बर्फी सामग्री : Ingredients for making Dry Coconut Barfi

सामग्री – Ingredients
  • नारियल बुरादा – 250 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • मलाई – आधा कप
  • दूध -एक कप दूध (फुलक्रीम)
  • इलाइची पाउडर – आधा छोटी चमच्च
  • घी – आधा छोटी चमच्च

बनाने की विधि – How to make Nariyal Ki Barfi

एक मोटे तले की कढ़ाई या पेन ले लीजिये। उसे सिम आँच पर गरम कीजिये।और हल्का गरम होने पर उसमें नारियल बुरादा डाल कर हल्का सा भूनना है।

How to make Nariyal Ki Barfi


बर्फी का कलर चेंज नहीं होना चाहिये। 1 से 2 मिनट के लिये ही पकाना है। फिर उसमें चीनी और दूध डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये।

अब इसमें मलाई और इलायची पाउडर डालकर चलाते रहे जब तक यह गाढ़ा न हो जाये

और अब गैस बंद कीजिये।एक थाली (Thali) में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये।

मिश्रण को थाली में डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये।

ठंडा होने पर चाकू की सहायता से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लीजिये।
बर्फी के कटे हुऐ पीस को नारियल बुरादा में कोटिंग करें बर्फी देखने में मार्किट जैसी दिखेगी।

coconut burfi


लीजिए तैयार है।आपकी स्वादिष्ट सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in hindi )

इसे फ्रिज में रख कर 4 से 5 दिन तक खा सकते है।

सुझाव :-

अगर दो कलर में बनाना है तो गैस बंद करने के बाद इसे दो हिसे में डिवाइड कर लीजिये। आधे हिस्से मेंअपनी पसन्द का फूड कलर डाल दीजिये। और आधा वाइट रहने दीजिये।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

घर पर कैसे बनाएं काजू की बर्फी How To Make Kaju Barfi At Home

3 thoughts on “सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in Hindi)

  1. Pingback: घर पर कैसे बनाएं काजू की बर्फी How To Make Kaju Barfi At Home | sweet |

  2. Pingback: तिरंगा नारियल की बर्फी: Tiranga Nariyal Barfi Recipe in Hindi | Barfi | reetarani

  3. Pingback: Easy Ways To Make Coconut Laddu Faster नारियल के लड्डू | Laddoo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *