कैसे बनाया जाता है सॉफ्ट छेना रसगुल्ला रेस्पी : (How to Make Soft Chena Rasgulla Recipe)

Rasgulla Recipe

रसगुल्ला बंगाल (Bengali Rasgulla Recipe in Hindi) की प्रसिद्ध मिठाई है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। पर अब यह पुरे भारत मे प्रसिद्ध है।आप चाहे तो घर पर सामग्री इकठ्ठा कर के और भी स्वादिष्ट रसगुल्ले बना सकते है। इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है। लेकिन थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस से सॉफ्ट छेना रसगुल्ला (Soft chhena rasgulla recipe) को आसानी से बनाये जा सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और बहुत ही स्वादिष्ट, सॉफ्ट एंड स्पंजी रसगुल्ले बनाए। रसगुल्ला बनाने कीआवश्यक सामग्री।

सामग्री – Ingredients for soft chena rasgulla recipe

  • दूध – 1 लीटर
  • विगेनर 3 – 4 चम्मच या नीबू का रस – 2 – 3 चम्मच
  • मैदा – 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी – 300 ग्राम (डेढ़ कप)
  • इलायची – 2 – 3

बनाने की तरीका – (How to make soft chena rasgulla recipe)

रसगुल्ला के लिए छैना कैसे तैयार करें (How to prepare Chena for Rasgulla Recipe)

रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले दूध को ले और गैस पर रख दीजिये। और दूध को गरम कीजिये। दूध में उबाल आने के बाद दूध को गैस से उतार लीजिये। दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये। वाइट सिरका 4 चमच्च और 4 चमच्च पानी को मिक्स कर लीजिये। अब उबाले हुये दूध में थोड़ा थोड़ा वाइट सिरका डालते हुये चम्मच से चलाइये। दूध जब पूरा फट जायेगा। तो दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगेगा।उसके बाद सिरका डालना बन्द कर दीजिये। छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से पानी डाल अच्छे से धो दीजिये। ताकि सिरके का स्वाद छैना से निकल जाये। कपड़े को चारों ओर से उठाकर हल्के हाथ से दबा – दबा कर सारा पानी निकाल दीजिये। अब छैना रसगुल्ला बनाने के लिये तैयार है।

How to prepare Chena for Rasgulla Recipe

छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 5 मिनट छैना को मसल कर चिकना कर लीजिये। अब छैना में मैदा मिला कर फिर से छैना को अच्छी तरह मसल – मसल कर चिकना कर लीजिये। रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है, अब उसके गोले बना लीजिये। गोलों का साइज ज्यादा बड़ा ना रखे। सारे गोले बनाकर एक प्लेट में रख लीजिये। और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये।

Make Rasgulla Recipe

चाशनी में रसगुल्ला कैसे पकायें ( How To Cook Rasgulla In Sugar Syrup)

चाशनी बनाने के लिए अब एक बड़ा बर्तन ले लीजिये। उसे गैस पर रख दीजिये।उसमे चीनी इलायची और 5 कप पानी डाल कर मीडियम आँच पकने के लिए रख दीजिये।

How to make Rasgulla Recipe

छैने के गोले चाशनी में डालना

चाशनी में उबाल आने के बाद छैने के गोले एक -एक कर के चाशनी में डाल दीजिये। चाशनी में उबाल आते रहना चाहिये। अब बर्तन को ढक दीजिये। और छैना के गोलों को चैक करते हुये 15 से 20 मिनिट तक तेज आँच पर उबलने दीजिये।अब गैस बन्द कर दीजिये।

How to cook rasgulla in sugar syrup

लीजिये आपके रसगुल्ला रेस्पी बनकर तैयार है। 3 – 4 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे। इसे ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये। रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 3 – 4 दिन तक खाये जा सकते है।

Bengali Rasgulla Recipe

सुझाव:-

  • इसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से भी ला सकते है और रसगुल्ला बना सकते है।
  • छैना फुल क्रीम दूध से ही बनाये।
  • छेने को अच्छे से मसल कर गूथ ले।
  • छैना रसगुल्ले को तेज आँच पर ही उबलने दीजिये।
  • छैना के गोलों को चाशनी में एक – एक कर के ही डालना है।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप  मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे।धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

पनीर खोया गुलाब जामुन रेस्पी : – (Gulab Jamun Recipe with Paneer Khoya or Mawa)

2 thoughts on “कैसे बनाया जाता है सॉफ्ट छेना रसगुल्ला रेस्पी : (How to Make Soft Chena Rasgulla Recipe)

  1. Pingback: कैसे बनता है बिना चीनी के बेसन के लड्डू (How to make Besan Ladoo Recipe )...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *