![dry fruit gond ke laddu](http://reetarani.com/wp-content/uploads/2020/12/dry-fruit-gond-ke-laddu-1024x768.jpeg)
सर्दियों के मौसम में गोंद का काफ़ी प्रयोग किया जाता है। क्योंकि गोंद की तासीर गरम होती है इसीलिए इसका इस्तेमाल ठंड में करना फायदेमंद होता है। गोंद के लड्डू मिश्री और ड्राई-फ्रूट के साथ (Gond Laddu with Mishri and Dry Fruit) स्वादिष्ट होते हैं। गोंद का प्रयोग करने से पहले इसे घी या तेल में भूना जाता है। गोंद के लड्डू को घर असानी बनाया जा सकता है।
सामग्री:-Ingredients Gond Laddu with Mishri and Dry Fruit
- गेहूं का आटा – 500 ग्राम 4 कप
- घी – 400 से 500 ग्राम 2 कप
- पीसी मिश्री – 350 ग्राम 2.5 कप
- गोंद – 100 ग्राम
- खरबूजे के बीज – 50 ग्राम
- बादाम – 50 ग्राम
- काजू – 50 ग्राम
- किशमिश – 50 ग्राम
- मखाना – 50 ग्राम
- सोंठ – 2 चम्मच
![Ingredients Gond Laddu with Mishri and Dry Fruit](http://reetarani.com/wp-content/uploads/2020/12/Ingredients-Gond-Laddu-with-Mishri-and-Dry-Fruit-1024x768.jpeg)
बनाने की विधि:- How To Make Gum Ladoo Recipe With Mishri And Dry Fruit
सबसे पहले एक कढ़ाई लीजिये। उसमे घी डालिये और गर्म कीजिये। जब घी गर्म हो जाये तब इसमें गोंद डालकर तल लीजिये।
गोंद को बिलकुल धीमी आँच पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भुन जाय | गोंद के अच्छी तरह फूलने, सिकने के बाद प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।
![How to make gond laddu](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/How-to-make-gond-laddu-1024x768.jpeg)
सारा गोंद इसी तरह तल कर निकाल लीजिये। ठंडा होने पर बेलन या हाथ से या मेसर से तोड़ लीजिये।
सारे ड्राई-फ्रूट बादाम, काजू, किशमिश,खरबूजे के बीज, मखाना घी में रोस्टेड करके बारीक काटकर या तोड़कर रख लीजिये।
![gond ke laddu ke fayde](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/gond-ke-laddu-ke-fayde-1024x768.jpeg)
अब आटे को छान लीजिये। और उसी कढ़ाई में घी गरम कीजिये, और आटा डाल कर सिम आँच पर लगातार चलाते हुए, इसे तब तक भूनें जब तक इसका कलर भूरे रंग (bown color) का न हो जाए।और इसमें से अच्छी खुसबू आने लगेगी। आटा भुनने के बाद गैस बंद कर दीजिये।
![gond laddu for new mothers](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/gond-laddu-for-new-mothers-1024x768.jpeg)
एक प्लेट में निकाल कर इसे हल्का ठंडा होने के लिए रखे दीजिये। हल्के गरम में ही, पीसी मिश्री, गोंद, सारे ड्राई-फ्रूट डाल कर मिक्स कीजिये।
![gond ladoo in pregnancy](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/01/gond-ladoo-in-pregnancy-1024x768.jpeg)
मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर के अपनी पसंद के अनुसार छोटे बड़े लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये।
सुझाव:-
आटे को सिम आंच पर ही भुने, हल्के गरम में ही पीसी मिश्री डाल कर मिक्स कीजिये।
मैंने धागेवाले मिश्री का इस्तेमाल किया है आप पीसी चीनी यूज़ कर सकते है.
ड्राई-फ्रूटआप अपनी इच्छा अनुसार कम या ज्यादा का सकते है।
अपनी पसंद के कोई भी ड्राई-फ्रूट डाल सकते है।
ड्राई-फ्रूट आप बिना रोस्टेड करे भी डाल सकते है। लेकिन ड्राई-फ्रूट रोस्टेड करके डालने से लड्डू टेस्टी भी बनते है। और लम्बे समय तक चलते है।
आपलोगों को ये रेसिपी कैसी लगी अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है,तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे । धन्यवाद!
बेसन के लड्डू मिश्री और ड्राई-फ्रूट के साथ (Besan Laddu with Mishri and Dry Fruit)
Pingback: तिल गुड़ के लड्डू रेसिपी: (Til Gud Ke Ladoo Recipe In Hindi) | reetarani.com