![malai kulfi recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/malai-kulfi-recipe-1024x768.jpeg)
गर्मियों का मौसम है और गर्मी के मौसम में कुल्फी (Kulfi Recipe) खाना किसे पसंद नहीं होगा, लेकिन इस समय बाज़ार की कुल्फी (Creamy Malai Kulfi Recipe) खाना सुरक्षित नहीं है। कोरोना ने बहार की चीजे खाना बंद करवा दिया है। अगर आपका कुल्फी खाने का मन हो तो आप घर पर ही इसे बना सकते हैं। घर पर बाज़ार जैसी अच्छी कुल्फी (Homemade Malai Kulfi with Cardamom) बनाई जा सकती है।
सामग्री: Ingredients For Malai Kulfi Recipe
- फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk) – 1 लीटर
- चीनी (Sugar) – 1/2 कप
- छोटी इलायची पाउडर (Small Cardamom Powder) – 1टी स्पून
- काजू,बादाम (Cashew Nuts, Almonds) 8-10 पिसा या कटा हुआ
- पिस्ता (Pistachios)- गार्निश के लिए For garnish
बनाने की विधि: How to Make Malai Kulfi Recipe
सबसे पहले दूध में उबाल आने के बाद दूध को लगातार चलाते हुए आधा होने तक पका लीजिये।
![How to Make Malai Kulfi Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/How-to-Make-Malai-Kulfi-Recipe-1024x768.jpeg)
अब इसमें चीनी, कटे हुए बदाम काजू डालें, फिर गाढ़ा होने तक पका लीजिये। अब गैस बंद कीजिये और दूध को ठंडा होने दीजिये।
![how to make barfi ice cream at home](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/how-to-make-barfi-ice-cream-at-home-1024x768.jpeg)
इसके बाद इसे कंटेनर में डाल कर, ढक्कर फ्रिजर में 7 – 8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए।
फिर कन्टेनर में जमी आइसक्रीम को बर्फी के शेप में काट लीजिये, बर्फी आइसक्रीम (Ice cream Barfi Recipe) बनकर तैयार है।
![ice cream barfi recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/ice-cream-barfi-recipe-1024x768.jpeg)
आइसक्रीम जमाने का दूसरा तरीका
यदि आइसक्रीम का सांचा हो तो सांचे में इसे जमा सकते है,
या घर पर उपलब्ध छोटे गिलास या डिस्पोजल गिलास में भरकर, इसको सिल्वर फॉयल से ढक्कर बीच में कट लगा लीजिये और स्टीक लगाकर इसे फ्रिजर में 7 – 8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए
![Homemade Kulfi Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/Homemade-Kulfi-Recipe-1024x768.jpeg)
7–8 घंटों में आपकी स्वादिष्ट मलाई कुल्फी (Malai Kulfi Recipe in Hindi) जमकर तैयार हो जाएगी।
आइसक्रीम को निकलने का तरीका : How To Make Ice-cream
एक बॉउल में पानी लीजिये और गिलास के आइसक्रीम को एक बार बॉउल के पानी घुमा लीजिये, फिर दोनों हाथों से हल्का रब्बिंग करके निकाल लीजिये।
![Barfi Kulfi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/Barfi-Kulfi-1024x768.jpeg)
अब डिस्पोजल गिलास के आइसक्रीम को दोनों हाथों से हल्का रब्बिंग करके निकाल लीजिये।
![recipe of malai kulfi](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/06/recipe-of-malai-kulfi-1024x768.jpeg)
घर का बना कुल्फी रेसिपी (Homemade Kulfi Recipe) बनकर तैयार है।
कुल्फी (Barfi Kulfi) को फ्रिजर से निकालिये और ठंडा – ठंडा सर्व कीजिये।
सुझाव:
ड्राई फ्रूट्स इच्छानुसार डाल सकते है।
ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद
Pingback: Aam Ice Cream Recipe in Hindi | Homemade Mango Ice Cream |