Homemade Mango Ice Cream |Aam Ice Cream Recipe in Hindi | मैंगो आइसक्रीम रेसिपी

Mango Ice Cream

गर्मी में ठंढी-ठंढी चीजें खाने पीने का बहुत मन करता है। गर्मियों में आम से बनी रेस्पी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसीलिए आज मैं आपके लिए लेकर आयी हूँ, घर पर बनाए असान तरीके से टेस्टी आम की आइसक्रीम (Homemade Mango Ice Cream) जिसे आप उसे बहुत ही कम समय में बना सकते हैं।

सामग्री: Ingredients for Mango Ice Cream

  • आम – 1 किलो या 3 बड़े आम
  • विप क्रीम या फ्रेश क्रीम – 250 ग्राम
  • चीनी – 100 ग्राम

विधि: How to Make Mango Ice Cream

आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लीजिये।

अब आम के पल्प और चीनी को मिक्सी के जार में डालकर उसका पेस्ट बना लीजिये।

How To Make Aam Ice Cream

बड़े बाउल में क्रीम को डाल लीजिये। और उसको थोड़ा सा व्हिप कर लीजिये

क्रीम को हल्का गाढ़ा होने तक व्हीप करना है।

How to Make Mango Ice CreamHow to Make Mango Ice Cream

क्रीम के व्हीप होने के बाद उसमे आम के पेस्ट को डालना। फिर उसे 1-2 मिनट तक व्हिप कर लीजिये।

Mango Ice Cream Recipe

फिर मिश्रण को एक बॉक्स में डालना है। 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें और 2 घंटे बाद आइसक्रीम को बीटर से मिक्स करें।

फिर मिश्रण को एक बॉक्स में डालना है। और बॉक्स हल्का सा हिला दे ताकि क्रीम अच्छे से सेट हो जाये।

अब बॉक्स को बटर पेपर या सिल्वर फॉयल से कवर करने के बाद ढक्कन लगाना है।

एयर-टाइट करके जमने के लिए 6 -7 घंटे तक फ्रीजर में रख दीजिये।

Homemade Mango Ice Cream Recipe

एयर-टाइट करके आइसक्रीम को जमाने से इसमें आइस क्रिस्टल नहीं आते है।

आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) जमकर तैयार हो गये है।

ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम को सर्विंग बर्तन में निकालिये और उसके ऊपर चेरी या ड्राई फ्रूट्स डाले और सर्व करे।

कुल्फी के लिए नीचे लिंक पे क्लिक कीजिए

मलाई कुल्फी: How to Get Malai Kulfi Recipe

सुझाव:

आप अपने पसंद का कोई भी पका आम आप ले सकते हैं.अगरआइसक्रीम को रात भर के लिए फ्रीजर में छोड़ सकते है, तो और अच्छे से आइसक्रीम जम जाएगी।

आइसक्रीम को चेरी या ड्राई फ्रूट्स के बिना भी खाया जा सकता है।

ये रेसिपी आपलोगों को पसंद आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

1 thought on “Homemade Mango Ice Cream |Aam Ice Cream Recipe in Hindi | मैंगो आइसक्रीम रेसिपी

  1. Pingback: Mango Shake Recipe In Hindi | मैंगो मिल्कशेक रेसिपी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *