मैंगो मिल्क शेक रेसिपी|Mango Shake Recipe In Hindi |Mango Shake With Icecream

  • mango shake
  • indian mango shake recipe
  • mango shake recipe

आम से कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं। लेकिन मैंगो मिल्क शेक (Mango Shake Recipe) इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। मैंगो शेक बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें वेनिला आइसक्रीम (Mango Shake With Icecream) डालने से ये और भी टेस्टी हो जाता है।

सामग्री – Ingredients For Mango Shake

  • पके आम – 2 आम (बिना रेशे वाले)
  • ठंडा दूध – 2 गिलास (400 ग्राम )
  • चीनी – 6 – 7 चम्मच
  • वेनिला आइसक्रीम – 2 कप
  • बर्फ के क्यूब्स – 1 छोटी ट्रे
  • काजू – बदाम – गर्निश के लिए (बारीक कटे)

आम का शेक बनाने की विधि : (How To Make Mango Shake Recipe)

आम को धोकर लीजिए , फिर आम को छील कर छोटे टुकड़ो में काट लीजिए। अब आम के इन टुकड़ों को मिक्सर के जार में डाल दीजिए और चीनी को डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लीजिए।

अब इस मिश्रण में दूध और बर्फ के क्यूब्स डाले और फिर से मिक्सी में एक बार और ग्राइंड कर लीजिए।

अब आपका मैंगो मिल्क शेक (Mango Shake) बनकर तैयार है

मैंगो मिल्क शेक रेसिपी

आम के शेक (Mango Shake With Icecream) को सर्विंग गिलास में डाले और

इसमें वेनिला आइसक्रीम, कटे काजू , बदाम डालकर गर्निश करे.

ठंडा – ठंडा मैंगो मिल्क शेक Mango Milk Shake सर्व कीजिए।

आम आइसक्रीम के लिए नीचे लिंक पे क्लिक कीजिए

Homemade Mango Ice Cream |Aam Ice Cream Recipe in Hindi | मैंगो आइसक्रीम रेसिपी

सुझाव:

आम (Mango) आप अपनी पसन्द अनुसार उपयोग करें।

चीनी की मात्रा आम की मिठास के अनुसार कम और ज्यादा कर सकते है।

मैंगो मिल्कशेक को आइसक्रीम के बिना भी बनाया जा सकता है। लेकिन आइसक्रीम डालने से इसका स्वाद और ज्यादा रिच हो जाता है।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है

तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमरी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

2 thoughts on “मैंगो मिल्क शेक रेसिपी|Mango Shake Recipe In Hindi |Mango Shake With Icecream

  1. Pingback: कस्टर्ड ठंडाई प्रीमिक्स | Custard Thandai Premix Recipe | Thandai - Reetarani

  2. Pingback: होममेड मैंगो फ्रूटी | Homemade Mango Frooti Preservative-free - Reetarani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *