लिट्टी रेसिपी (Litti Recipe) कई तरह से बनती है, और बिहार में खासकर पहचाना जाता है। अगर आप अपने खाने में कुछ नया डिश बनाने की सोच रहे हैं, तो Boil Litti लिट्टी चोखा बना कर देखें। मुझे विश्वास है कि लिट्टी (Boiled Litti Recipe) आप जरूर पसंद करेंगे।
सामग्री:- ( Ingredients for Boiled Litti )
- सत्तू/भुने चने – 1 कप
- आटा – 3 कप
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 4 (बारीक कटी हुई)
- लहसुन – 7-8 कलियां (बारीक कटा हुआ)
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
- अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
- कलौंजी – 1/2 छोटा चम्मच
- हरी धनिया – 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
- नींबू का रस – 1
- भरवां लाल मिर्च का अचार 1/2 टुकड़ा
- नमक – स्वादानुसार।
- घी या तेल – 100 ग्राम
बनाने की विधि:- (How to Make Boiled Litti Recipe)
सबसे पहले आटे को छान कर उसमें नमक और तेल मिला कर मिक्स कीजिये और थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, फिर आटे को ढंक कर 10 मिनट रख दीजिये।
अब सत्तू का मसाला बनाने की तैयारी करनी है। उसके लिए सबसे पहले सत्तू को छान लें। लेकिन यदि आप भूने हुए चने का प्रयोग कर रहे हैं, तो उन्हें बारीक पीस कर पाउडर बना लें।
अब सत्तू/चने के पाउडर में अदरक, प्याज़, लहसुन, धनिया, अजवाइन, कलौंजी, मिर्च के आचार का मसाला, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक मिला लीजिये।
![How To Make Sattu Masala](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/How-To-Make-Sattu-Masala-1024x880.jpeg)
इसमें तीन से चार चम्मच पानी मिक्स कीजिए , और आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सत्तू को इतना गीला कर लीजिए कि वह आराम से बंध जाए ,ध्यान रहे ज्यादा गीला न हो।
अब आटे की लोई काटें और उसमें आवश्कतानुसार सत्तू का मसाले का मिश्रण भर कर
![How To Make Fill Sattu Masala](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/How-To-Make-Fill-Sattu-Masala-1024x880.jpeg)
उसे अच्छी तरह से बंद कर दीजिये। इसी तरह से सारी Litti भर कर तैयार कर लीजिये,
एक बड़े बर्तन में पानी डालकर गैस पर रखे पानी में जब उबाल आने लगे तब उसमे लिट्टी डाल कर
धीमी आंच 20 से 25 मिनिट के लिये उबाल ले। 25 मिनिट बाद लिट्टी उबल कर तैयार हैं, इसे प्लेट में निकाल लीजिये ,
![How to Make Boiled Litti Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/How-to-Make-Boiled-Litti-Recipe-1024x687.jpeg)
Boil Litti को ठंडा होने के बाद एक कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच घी या तेल डालकर गरम करे
तेल गरम होने के बाद लिट्टी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक सेक कर तैयार करे|
लिट्टी को चलाते हुये चारों ओर से हल्का ब्राउन कर लीजिये, Litti को मीडियम आंच पर सेके।
![Boiled and Fried Litti Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/Boiled-and-Fried-Litti-Recipe-1024x687.jpeg)
स्वादिष्ट Boiled Litti Recipe बनकर तैयार है. Litti को बैगन के चोखा , हरे धनिये की चटनी , टमाटर की चटनी के साथ गर्मा-गरम सर्व कीजिये।
![Boil Litti Recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2021/07/Boil-Litti-Recipe-1024x687.jpeg)
सुझाव
लिट्टी को फ्राई करते समय तेल में जीरा या सुखी लाल मिर्च डालकर फ्राई कर सकते है |
ये रेसिपी पसंद आपलोगों को आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद
बैंगन का चोखा भरता रेसिपी इन हिंदी (Baingan Ka Chokha Bharta Recipe in Hindi)