बैगन अदौड़ी | Baigan Urad Adori Sabji | Bhanta Adori Vegetable |Brinjal Badi Recipe

Baigan Urad Adori Sabji

बैगन की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी। बैगन की सब्जी को कई तरह से बनाई जाती है। लेकिन आज हम बनायेगे। बैगन अदौड़ी की सब्जी ( Brinjal Badi Recipe) खाने में बहुत ही स्वदिष्ट लगती है।

सामग्री:- Ingredients for Brinjal Badi Recipe

  • बैगन – 2
  • अदौड़ी – आधा कप
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज – 2 (लबा कटा हुआ)
  • टमाटर – 2 ( बारीक कटा हुआ )
  • अदरक, लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पुन
  • साबुत जीरा – 1/2 आधा छोटी चम्मच
  • हींग – 1/4 टी स्पून
  • तेज पत्ता – 1
  • साबुत लाल मिर्च – 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/3 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

विधि:- How To Make Eggplant Adori Vegetable

बैगन धो कर अपनी पसंद की शेप में काट ले. कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम कीजिये, जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे अदौड़ी डालकर फ्राई करे हल्का फ्राई करना है। भुनी अदौड़ी को एक प्लेट में अलग रखे।

अब उसी कढ़ाई में और तेल डाले तेल के गर्म होने पर उसमे हींग, खडा जीरा, सूखी लाल मिर्च,तेजपत्ता डाल दीजिये,

हल्का ब्राउन होने के बाद इसमें प्याज डाल दीजिये और ब्राउन होने दे अब अदरक लहसून का पेस्ट डालना है।

How to Make Brinjal Badi Recipe
How to Make Brinjal Badi Recipe

फिर इसमें धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिला दीजिये और टमाटर डाल दीजिये।

इसमें नमक और आधा कप पानी भी डाल दीजिये ताकि मसाला अच्छे से पक जाये मसाले को तब तक पकना जब तक उसमे से तेल न निकलें।

अब कटा हुआ बैगन और भुनी अदौड़ी डालकर अच्छे से मिक्स करे सब्जी को ढक कर 1- 2 मिनट भून ले

मीडियम आँच पर अब एक गिलास पानी या अंदाज अनुसार पानी डाल कर चलाये। सब्जी को ढक कर मीडियम आँच पर पकाइये।

How to Make Brinjal Badi Recipe

जब बैगन अदौड़ी अच्छे से पक जाये और सब्जी गाढ़ी होने लगे तो गैस को बन्द कर दीजिये। ग्रेवी आप अपने अनुसार रख सकते है।

Brinjal Badi Recipe
Brinjal Badi Recipe

बैगन अदौड़ी की सब्जी (Brinjal Badi Recipe) बनकर तैयार है।

भरवां बैगन रेस्पी के लिए नीचे लिंक पे क्लिक कीजिये

भरवां बैगन रेस्पी |How To Make Stuffed Brinjal|Bharwan Baingan Recipe |

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

2 thoughts on “बैगन अदौड़ी | Baigan Urad Adori Sabji | Bhanta Adori Vegetable |Brinjal Badi Recipe

  1. Pingback: उडद दाल की अदौड़ी|How To Make Urad Daal Adauri |Urad Dal Mangodi|Badi

  2. Pingback: Kathal Aloo Ki Sabji Kaise Banaye|Jackfruit Curry|कटहल आलू की सब्जी|sabji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *