बिहार में लिट्टी- चोखा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, लिट्टी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लिट्टी बनाने का पारम्परिक तरीका कोयला या उपले पर बनाया जाता है, आज हम इसे गैस के तंदूर में बनायेगे,(Easy Recipe Of Litti Chokha On Gas Tandoor Oven) लिट्टी रेसिपी।
सामग्री: Ingredients for Litti
आटे के लिए –
- आटा (Flour ) – 4 कप
- नमक (Salt) – 1/2 टी स्पुन
- तेल (Oil) – 1 टेबल स्पुन
- पानी (Water) – जरूरत अनुसार
स्टफिंग के लिए –
- सत्तू (Sattu) – 2 कप
- लहसुन (Garlic )– 1गांठ (Finely chopped)
- प्याज (Onion) – 2 (Finely chopped)
- टमाटर (Tomato) – 1 (Finely chopped)
- अदरक (Ginger ) – 2 इंच का टुकड़ा (Finely chopped)
- हरी मिर्च (Green chili) – 5 (Finely chopped)
- हरा लहसून (Green Garlic ) – 1 टेबल स्पुन (बारीक कटा हुआ)
- कलौंजी (Kalonji) – 1/2 टी स्पुन
- अजवाइन (Ajwain) – 1 टी स्पुन
- हरा धनिया (Green Coriander ) – छोटी कटोरी (Finely chopped)
- भरवां लाल मिर्च का अचार (Stuffed Red Chilli Pickle) छोटा टुकड़ा
- नींबू का रस (Lemon juice) – 1 नींबू
- नमक (Salt)– स्वादानुसार
गैस तंदूर ओवन में लिट्टी चोखा बनाने की विधि: How to Make Litti Chokha In Gas Tandoor Oven
![bihari litti chokha recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/bihari-litti-chokha-recipe-1024x768.jpg)
सबसे पहले आटे को छान कर उसमें नमक और तेल मिला कर मिक्स कीजिये और थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, फिर आटे को ढंक कर 10 मिनट रख दीजिये।
![लिट्टि चोखा की आसान रेसीपी गैस तंदूर मे](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/लिट्टि-चोखा-की-आसान-रेसीपी-गैस-तंदूर-मे-1024x768.jpg)
सत्तू का मसाला बनाने की विधि
![street style litti chokha recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/street-style-litti-chokha-recipe-1024x768.jpg)
प्याज,टमाटर, अदरक,लहसून हरी मिर्च,को बारीक काट ले या फिर चोपर में डाल कर बारीक चोप कर लीजिये।
अब सत्तू का मसाला बनाने की तैयारी करनी है। उसके लिए सबसे पहले सत्तू को छान लें।
![गैस तंदूर ओवन में लिट्टी चोखा बनाने की विधि](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/गैस-तंदूर-ओवन-में-लिट्टी-चोखा-बनाने-की-विधि-1024x768.jpg)
अब सत्तू/चने के पाउडर में अदरक, प्याज़, टमाटर,लहसुन, हरा धनिया, अजवाइन, कलौंजी, मिर्च के आचार का मसाला, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक मिला लीजिये।
![सत्तू का मसाला बनाने की विधि](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/सत्तू-का-मसाला-बनाने-की-विधि-1024x768.jpg)
इसमें तीन से चार चम्मच पानी मिक्स कीजिए , और आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सत्तू को इतना गीला कर लीजिए कि वह आराम से बंध जाए ,ध्यान रहे ज्यादा गीला न हो।
![how to make litti chokha in cooker](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/how-to-make-litti-chokha-in-cooker-1024x768.jpg)
लिट्टी में मसाला भरने की विधि
अब आटे की लोई काटें और उसमें आवश्कतानुसार सत्तू का मसाले का मिश्रण भर कर उसे अच्छी तरह से बंद कर दीजिये।
![traditional litti chokha recipe](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/traditional-litti-chokha-recipe-1024x768.jpg)
इसी तरह से सारी Litti भर कर तैयार कर लीजिये,
गैस के तन्दूर को गरम कीजिये। गरम होने पर तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये। मिडयम और सिम आंच पर तन्दूर को ढक कर इन लिट्टी के गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें लीजिए।
![गैस तंदूर (ओवन) में बनाएं गांव जैसा यूपी-बिहार का फेमस लिट्टी चोखा](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/गैस-तंदूर-ओवन-में-बनाएं-गांव-जैसा-यूपी-बिहार-का-फेमस-लिट्टी-चोखा-1024x768.jpg)
इसे नीचे की ओर से पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी ढक कर सिकने दीजिए।
लिट्टी को बार-बार इसी तरह से चैक करते हुए चारों ओर से ब्राउन होने तक सेक कर तैयार कर लीजिये।
![How to Make Litti Chokha In Gas Tandoor Oven](https://reetarani.com/wp-content/uploads/2024/01/How-to-Make-Litti-Chokha-In-Gas-Tandoor-Oven-1024x768.jpg)
बाटियाँ ब्राउन और फटने लगेंगी तो सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख ले
बाटियाँ ब्राउन और फटने लगेंगी तो सिकी स्वादिष्ट तंदूरी लिट्टी (बाटी) रेसिपी (Tandoor Litti Recipe ) ओवन से निकाल कर प्लेट में रख ले गरम गरम लिट्टी में घी डालकर परोसे।
तवा लिट्टी रेसिपी के लिए नीचे लिंक पे क्लिक कीजिये
आपलोगों को ये रेसिपी पसंद आयी हो तो और आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!
Pingback: Baingan Ka Chokha Bharta Recipe in Hindi | बैंगन का चोखा भरता रेसिपी |