ओल का चोखा | Bihari Style Oal Ka Chokha | Suran bharta

Oal Ka Chokha

ओल का चोखा (Oal Ka Chokha) एक स्वादिष्ट बिहारी व्यंजन है जो आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश रोटी, पराठा या चावल के साथ परफेक्ट पेयरिंग है। घर का बना सुरन भरता (Suran Ka Chokha), एक परफेक्ट साइड डिश है जो किसी भी भोजन को और भी स्वादिष्ट बना सकता है। यह आसानी से बनने वाली रेसिपी है और इसमें बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। यह खासकर दीपावली के समय ओल का चोखा हर घर में जरूर बनता है । सूरन का चोखा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश है, जो खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय है। इसे बनाने का तरीका सरल है।

सामग्री: Ingredients For Oal Ka Chokha

  • Suran/Jimikand (सुरन/ जिमीकंद) – 250 ग्राम
  • Garlic cloves (लहसुन की कलियाँ) – 8-9
  • Green chillies (हरी मिर्च) – 4 -5
  • Mustard oil (सरसों का तेल) – 1 टेबल स्पुन
  • Lemon juice (नींबू का रस) – 1 छोटा चम्मच
  • Amchur powder (अमचूर पाउडर) – 1/2 टी स्पुन
  • Salt (नमक) – स्वादानुसार

जिमीकंद का चोखा बनाने की विधि: How To Make Suran Ka Chokha


सबसे पहले सुरन को हाथ में तेल लगा कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धो लें और फिर कुकर में डालें इसमें नीबू का रस और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 3 से 4 सिटी आने तक पकाएं।

how to make suran ka chokha

सुरन के उबालने के बाद उसे ठंडा होने दें,अब सिलबटे पर हरी मिर्च,लहसुन,उबले सुरन को पीस लें।

how to make oal ka chokha

अब पिसे हुए सुरन में इस मिश्रण में सरसों का तेल, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।

how to make jimikand ka chokha


सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चोखा तैयार करें। सुरन का चोखा तैयार है।

how to make Elephant Foot Yam Chokha Recipe


अब इसे दाल चावल या रोटी के साथ गर्मागर्म परोसें।


सूरन वाली सब्जी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये

आपलोगों को ये रेसिपी कैसी लगी। अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है। तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *